
पूर्व दारोगा की पत्नी और उसके दो बच्चों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. दारोगा की पत्नी और दोनों बच्चों के शव एक ही कमरे में मिले हैं. तीनों के शव एक साथ साड़ी फंदे से लगा मिला है .
क्या है मामला
मामला नवादा जिला के रजौली थाना क्षेत्र के बिनोबा नगर टोला की है. जहां रिटायर दारोगा शिवनारायण चौधरी की पत्नी लाछो देवी और उनके दो बेटे 13 साल के राजीव कुमार और 10 साल के राजकुमार का शव एक ही कमरे में मिला है. तीनों के शव ही एक पलंग पर मिला है. तीनों के गले में साड़ी का फंदा लिपटा हुआ था। पुलिस के मुताबिक तीनों की हत्या कर उसे आत्महत्या का स्वरूप देने की कोशिश की गयी है।
दारोगा की दूसरी पत्नी थी मृतका
मृतका लाछो देवी रिटायर्ड दारोगा की दूसरी पत्नी बतायी जाती है। दारोगा अपनी पहली पत्नी के साथ पटना में रहते हैं। तीनों मां- बेटे ही रजौली में रहते थे। घटना की रात भी दारोगा पटना स्थित अपने आवास पर बताये जाते हैं। दारोगा मूलत: जहानाबाद जिले के मकदुमपुर थाने के ओका गांव के रहने वाले बताये जाते हैं। पुलिस को उम्मीद है कि फोरेंसिक लैब और डॉग स्क्वॉड की टीम की जांच से मामले का खुलासा हो सकेगा।