
बिहार में निवेश बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब विदेशों में रह रहे प्रवासी बिहारियों का सहारा लेंगे. मुख्यमंत्री अब दुनिया भर में रह रहे प्रवासियों से बात करेंगे.
16 जनवरी को संवाद
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार यानि 16 जनवरी को दुनियाभर में रह रहे प्रवासी बिहारियों से ऑनलाइन मुखातिब होंगे। ये संवाद भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9 बजे से 10 बजे तक होगा। बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका ने न्यूयार्क स्थित कन्सूलेट जेनरल ऑफ इंडिया के सहयोग से ये संवाद आयोजित किया है।
मुख्य वक्ता होंगे नीतीश कुमार
संवाद में बतौर मुख्य वक्ता नीतीश कुमार अमेरिका सहित दुनियाभर में रहने वाले प्रवासी बिहारियों को 15 साल के बिहार की विकास गाथा से रू-ब-रू करायेंगे। बताएंगे कि किस तरह दृढ़ संकल्प के बूते डेढ़ दशक में बिहार में बदलाव आया, किस तरह अशांत अतीत के बाद बिहार में शांति आयी।
आम लोग भी ले सकते हैं हिस्सा
जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है. इस संवाद से जूम एप के जरिए जुड़ा जा सकता है। जूम एप का मीटिंग आईडी है- 87342328055 जिसका पासवर्ड है BJANA.इसके माध्यम से आप भी जुड़ सकते हैं
To share the story of Bihar's triumph after a turbulent past, and how he scripted state's turnaround with a fiesty resolve in 15 years, HCM Shri @NitishKumar shall be interacting with Bihari diaspora on Saturday, Jan 16, 2021.
Do join.@officecmbihar @IndianEmbassyUS pic.twitter.com/HC03KuWcUP
— Sanjay Kumar Jha (@SanjayJhaBihar) January 10, 2021