फिल्मी स्टाइल में पुलिस कस्टडी से भागा कैदी, नाला खोद कर तलाश में जुटी पुलिस

0

बिहार पुलिस की कार्यशैली हमेशा से सवालों के घेरे में रहा है। बिहार पुलिस और बदमाशों के बीच चोली दामन का रिश्ता है।एक बार फिर बिहार पुलिस सवालों के घेरे में है। क्योंकि पुलिस की कस्टडी से कैदी फरार हो गया है। वो भी हथकड़ी खोलकर। अब चोर की तलाश में पुलिस नालों की खुदाई करवा रही है। ताकि फरार कैदी को पड़ा जा सके

क्या है पूरा मामला
मामला बिहार के अररिया का है। जहां फिल्मी स्टाइल में एक चोर पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया। उसके बाद पुलिसवालों हाथ पांव फूले हैं। आरोपी की तलाश में पुलिस नालों की खुदाई करवा रही है। पुलिस को आशंका है कि कहीं चोर नाले में छिप गया तो नहीं है।

आखिर नाले की खुदाई क्यों
दरअसल, पुलिस आरोपी को पेशी के लिए कोर्ट ले जा रही थी। तभी चोर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस चोर का पीछा करने लगी। जब चोर को खुद को बचाने के लिए कोई उपाय नहीं सूझा तो वो नाले में ही घुस गया। अब नाले की कनेक्टिविटी पूरे शहर में है।

पुलिस के लिए बना सिरदर्द
DSP पुष्कर कुमार ने बताया कि नाला खोदने पर ताजा पैर के निशान मिले हैं, इसलिए नालों को खोदकर चोर को तलाशा जा रहा है। लेकिन असली सिरदर्द ये है कि ये नाला चांदनी चौक से शुरू हो कर काली मंदिर चौक होते हुए बाबाजी कुटिया के पास जाकर परमार नदी में गिरता है। इतने बड़े एरिया में चोर कहां घुस गया, यह पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है।

मोटरसाइकिल चोरी मामले में पकड़ाया था
दरअसल, मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को उसे नगर थाना से कोर्ट भेजा जा रहा था। गिरफ्तार चोर नगर थाना क्षेत्र के ही खरैया बस्ती का रहने वाला शहंशाह बताया जा रहा है। भागने के क्रम में पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो वह एक नाला में प्रवेश कर गया। नाला में प्रवेश करते नदी किनारे टहल रहे कुछ लड़कों ने उसे देखा। इस सूचना पर DSP पुष्कर कुमार, SHO सुनील कुमार सहित पुलिस बल चोर को ढ़ूंढने में पसीना बहा रहे हैं, अब तक चोर को पुलिस को नहीं खोज पाई है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

नालंदा में 10 ठिकानों पर NIA की छापेमारी.. ज्वेलरी शॉप और गन हाउस पर कार्रवाई

नालंदा जिला में NIA की बड़ी कार्रवाई हुई है.. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार ATS ने …