
बिहार के गौरव और स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह जयंती 23 अप्रैल को मनाई जाएगी। बिहारशरीफ के टाउन हॉल में जयंती समारोह मनाया जाएगा । इसका आयोजन बिहार शांति मिशन करेगा । ये जानकारी पूर्व विधायक रामनरेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जयंती के अवसर पर बिहार शांति मिशन परिवार देश में फैल रहे जातीय उन्माद,सांप्रदायिक उन्माद के विरुद्ध एकता और मानवतावादी संघर्ष की शुरुआत की जाएगी। जहां देश के लोग एकता के सूत्र में बंध कर राष्ट्र के निर्माण में सहायक होंगे। उन्होंने बताया कि बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती बिहार शांति मिशन परिवार विगत 40 वर्षों से मनाता आ रहा है। इस बार जयंती समारोह का उद्धाटन बिहार के पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह करेंगे। जबकि ज्ञानेन्द्र सिंह उर्फू ज्ञानू मुख्य अतिथि होंगे । विशिष्ट अतिथि के तौर पर बिहारशरीफ विधायक डॉ सुनील कुमार और पूर्व विधायक बृजनंदन यादव शामिल होंगे। पूर्व विधायक रामनरेश सिंह के मुताबिक अंग्रेजों के विरूद्ध एक लंबी लड़ाई वीर कुंवर सिंह ने की थी। देश में एकता, समृद्धि के लिए एक मिसाल कायम की थी। इस अवसर पर प्रियतम राजा, कामता सिंह, मनोज कुमार, जगत नारायण, शंकर सिंह, संतोष सिंह, प्रकाश सिंह, शारदा पंडित समेत कई लोग मौजूद थे