बिहार में एक और सिक्स लेन की मंजूरी.. जानिए किन-किन जिलों से गुजरेगा ?

0

बिहार में जब से नीतीश कुमार की सरकार बनी है. तब से बिहार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है.. हर गांव को शहर से जोड़ा जा रहा.. अब हर एक जिले को एक दूसरे एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम चल रहा है.. इसी के तहत अब बिहार में एक और सिक्स लेन सड़क बनाने की मंजूरी मिल गई है.

कहां से कहां को जोड़ेगा ?
बिहार सरकार ने सिक्स लेन के जरिए मुंगेर को खगड़िया से जोड़ने का फैसला किया है. इस सिक्स लेन एक्सप्रेसवे के बनने से मुंगेर, सहरसा, बांका, मधेपुरा और खगड़िया जिले के लोगों को फायदा मिलेगा. सबसे ज्यादा फायदा मुंगेर जिले के लोगों को मिलेगा.

पशुपतिनाथ टू बाबा बैद्यनाथ धाम
दरअसल, इस सिक्स लेन एक्सप्रेस का असली मकसद नेपाल के पशुपतिनाथ से झारखंड के बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर को जोड़ना है। जो नेपाल से बिहार होते हुए झारखंड के देवघर तक जाएगी। इस एक्सप्रेसवे की लंबाई लगभग 250 किलोमीटर की होगी. जो बिहार में सुपौल जिला से प्रवेश करेगा.

इसे भी पढ़िए-बिहारवासियों के लिए खुशखबरी.. बिहटा से भी बड़ा बनेगा एयरपोर्ट .. जानिए कहां मिली मंजूरी

बिहारवासियों को फायदा
इस एक्सप्रेस वे के बनने के बाद मुंगेर के लोग बस से सिर्फ तीन घंटे में नेपाल पहुंच जाएंगे और बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन कर सकेंगे. जबकि दो घंटे में देवघर में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन कर सकेंगे । साथ ही बिहार में रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे. इतना ही नहीं, जिन किसानों की जमीनें ली जायेंगी उनका आर्थिक स्थिति भी सुधर सकेगी. दरअसल, 2026-27 के बजट में सड़क निर्माण परियोजनाओं के लिए 8,260 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं. इसमें हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाने की योजना को बेहद खास माना जा रहा है.

किस-किस एक्सप्रेसवे पर काम
बिहार में अभी एक्सप्रेसवे के कई प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है । वाराणसी से औरंगाबाद को जोड़ने वाली 6 लेन सड़क परियोजना अंतिम चरण में है । माना जा रहा है कि 2027 जनवरी तक ये पूरा हो जाएगा । इसके चालू होने के बाद बिहार से दिल्ली तक की यात्रा तेज और सुविधाजनक हो जाएगी. उसके बाद औरंगाबाद से चोरदाहा तक बनने वाली छह लेन सड़क भी पूरी हो जाएगी, जिससे झारखंड और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वालों को बड़ा फायदा मिलेगा.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बढ़ता बिहार

Leave a Reply

Check Also

अंचल पदाधिकारी (CO) बर्खास्त.. फर्जीवाड़ा कर पाई थी नौकरी.. जानिए पूरा मामला

बिहार में एक ऐसे मामले का खुलासा हुआ है. जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे.. बिहार में एक शख्स फर्…