
नालंदा जिला में प्रचंड गर्मी पड़ रही है ।तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने उम्मीद नहीं जताई है। ऐसे में भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने नालंदा जिला के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में 01 से 22 जून तक गर्मी की छुट्टी देने का आदेश दिया है। यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ सभी शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा। पूरा जिला हीट वेव की चपेट में है और पारा 42 के पार है। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। डीईओ रामसागर सिंह ने बताया कि जिले में गर्मी बढ़ती जा रही है और पारा आसमान छूने लगा है। गर्मी से परेशान बच्चों को अभी इससे राहत भी मिलती नहीं दिख रही। गर्मी के कारण बच्चों को लू लगने की आशंका बढ़ जाती है। इसी कारण 01 से 22 जून तक गर्मी की छुट्टी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए घर में पढ़ाई करने के लिए टास्क दे दिया जाएगा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक जिले में यूं ही गर्मी बनी रहेगी।