
नालंदा ने एक बार फिर कामयाबी का झंडा गाड़ा है। नालंदा का बेटा रोहित राज सीबीएसई 10वीं बोर्ड में बिहार टॉपर बना है। CBSE 10वीं बोर्ड में रोहित राज ने 99.2 प्रतिशत अंक पाया है। रोहित राज नालंदा जिला के राजगीर के माली टोला का रहने वाला है। रोहित के पिता संजय कुमार NHPC में इंजीनियर हैं। रोहित राज पटना के खगौल डीएवी में पढ़ता है। इससे पहले रोहित ने पांच तक की पढ़ाई सिक्कम डीएवी स्कूल में की थी। रोहित का बचपन राजगीर में ही बीता है। रोहित अपने माता-पिता का इकलौती संतान है। रोहित का कहना है कि वो पढ़ लिखकर डॉक्टर बनाना चाहता है और समाज की सेवा करना चाहता है । रोहित को बॉयोलोजी पढ़ने में काफी अधिक रुचि है। उसका कहना है कि वो आगे की पढ़ाई राजगीर या पटना में रहकर पूरा करेगा। उसे बैंडमिंटन खेलना और नोवल पढ़ना काफी पसंद है। वो अपने मम्मी-पापा को अपना आदर्श मानता है। रोहित राज की मां अनुराधा कुमारी हाउस वाइफ हैं। जबकि पिता संजय कुमार कुमार एनएचपीसी में इंजीनियर हैं। वे अभी हिमाचल प्रदेश के चंपा में डिप्टी मैनेजर हैं। रोहित के चाचा पप्पू कुमार देवरिया हाईस्कूल बेन में शिक्षक हैं। नालंदा लाइव भी जिलावासियों की ओर से रोहित को उसकी कामयाबी पर ढेर सारी बधाई देता है। साथ ही आप सब भी उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीजिए।