
बिहारशरीफ के आंख रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीतीश कुमार ने जिलावासियों के लिए अच्छी पहल की है। डॉक्टर नीतीश कुमार ने आंखों का मुफ्त चेकअप कैंप लगाएंगें। जिसमें आंखों की जांच की जाएगी। साथ ही बीमारियों के इलाज के बारे में भी बताया जाएगा। 29 जुलाई को सुबह 8 बजे से देर शाम तक मुफ्त में होगी आंखों की जांच होगी। बिहारशरीफ के नई सराय स्थित कुमार नेत्रालय के मालिक और दिल्ली के एम्स से पढ़ाई कर चुके डॉक्टर नीतीश कुमार आंखों का मुफ्त चेकअप करेंगे। ऐसे में कोई भी मरीज जो अपनी आंखों का इलाज करवाना चाहते हैं तो वे 29 जुलाई को सुबह 8 बजे से आंखों का मुफ्त चेकअप करवा सकते हैं। डॉक्टर नीतीश कुमार का कहना है कि वो इसे समाज सेवा के तौर पर देखते हैं। यानि सोशल रिसपॉसिबलिटी के तहत ये काम करते हैं। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को आंखों के प्रति सजग करना है। डॉक्टर नीतीश कुमार ये भी कहते हैं कि कई लोग पैसों को लेकर आंखों का चेकअप नहीं कराते हैं जबकि उन्हें ऐसी जरूरत होती है। ऐसे में फ्री चेकअप कैंप लगाकर ऐसे मरीजों को उनकी बीमारियों के बारे में बताया जाता है। साथ ही समुचित इलाज किया जाता है। ऐसे में आप भी 29 जुलाई को अपना समय फिक्स कर लें और डॉक्टर नीतीश कुमार की नई सराय स्थित क्लिनिक में जाकर अपने आंखों का फ्री चेकअप कराएं