
नालंदा में मॉब लिंचिंग की हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई। जहां दोस्तों ने ही अपने एक दोस्त की बेरहमी से पिटाई की और फिर थूक चटावाया। इतना ही नहीं नालंदा के तालिबानियों ने पैर छू कर माफी भी मंगवाई और पूरी वारदात का वीडियो बनाया
गहरे पानी में फेंकने या थूक चाटने की दी सजा
वीडियों में साफ दिख रहा है कैसे युवक की बेरहमी से पिटाई करते रहे। और वो हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा। लेकिन दबंग उसकी पिटाई करते रहे। युवक हाथ जोड़कर खुद को बेगुनाह बताता रहा ।लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने युवक के लिए थूक चाटने या गहरे पानी में फेंक दिए जाने की सजा मुकरर्र की। डर से युवक ने दूसरे का थूक भी चाटा।
क्या है पूरा मामला
ये पूरा मामला वेना थाना इलाके के सिरनामा गाँव की है। बताया जा रहा है कि दोस्तों ने ही एक दोस्त पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाकर पहले उसे गाँव के एक सुनसान जगह पर बुलाया । फिर मोबाइल के बारे में पूछताछ करने लगा। जब उसने बोला कि हमने मोबाइल की चोरी नहीं की है। तो पहले तो लाठी डंडे से उसकी पिटाई की। उसके बाद थूक चटवाया और अंत मे पैर पर गिर कर माफी मंगवाई गई। सिरनामा गांव में सरेआम हुई इस घटना को तमाशबीन बनी भीड़ देखती रही, लेकिन कोई बचाने आगे नहीं आया। घटना का वीडियो वायरल होने पर अब पुलिस एक्शन में आ गई है।

पुलिस ने दिए जांच के आदेश
नालंदा के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने एसडीओ बिहारशरीफ को जांच का आदेश दिया है। इधर एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने कहा कि मामला काफी गंभीर है। एसपी के अनुसार पुलिस ने एक आरोपित की गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की खोजबीन जारी है।
