
बिहार सरकार ने 9 जगहों के एसडीओ और 10 जिलों के ADM बदले गए हैं। वैभव चौधरी को हिलसा का SDO बनाया गया है। जबकि हिलसा के SDO सृष्टि राज सिन्हा को सहरसा का ADM बनाया गया है।
![]()
वहीं अंशुल कुमार को SDO दानापुर बनाया गया है। लोकेश मिश्र को छपरा सदर का SDO बनाया गया है। जबकि अंशुल अग्रवाल को SDO झंझारपुर बनाया गया है।
ऋचि पांडेय को SDO महुआ बनाया गया है। रवि प्रकाश को SDO फारबिसगंज बनाया गया है। वर्षा सिंह को गोपालगंज सदर का SDO, मुकुल कुमार को सीतामढ़ी सदर का SDO, विजय प्रकाश मीणा को SDO शाहपुर पटोरी बनाया गया है। ये सभी 2016 बैच के IAS अधिकारी हैं।
![]()
10 अफसरों को वरीय उप समाहर्ता बनाया गया
बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों को SDO से हटाकर अलग अलग जिलों में वरीय उप समाहर्ता बनाया है। हिलसा के SDO सृष्टि राज सिन्हा को सहरसा का ADM बनाया गया है। सत्येंद्र प्रसाद को वाणिज्यकर विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
जबकि राजकिशोर लाल को वरीय उप समाहर्ता पूर्वी चंपारण के रूप में पदस्थापित किया गया है। छपरा के एसडीओ रहे चेत नारायण राय को वरीय उप समाहर्ता रोहतास, झंझारपुर के एसडीओ विमल कुमार मंडल को वरीय उप समाहर्ता गोपालगंज बनाया गया है
महुआ के एसडीओ रविशंकर शर्मा को गया का वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है, फारबिसगंज के एसडीओ अनिल कुमार को पटना का वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है । जबकि गोपालगंज सदर के एसडीओ शैलेश कुमार दास को वरीय उप समाहर्ता गया बनाया गया है।
दानापुर के एसडीओ अमिताभ कुमार को सहायक निदेशक भविष्य निधि निदेशालय, जबकि शाहपुर पटोरी के एसडीओ सुबीर रंजन को पटना के वरीय उप समाहर्ता के रूप में तैनात किया गया है।