
बिहारशरीफ बाजार समिति के फल मंडी में अचानक भीषण आग लग गयी. जिसमें 25 से ज्यादा दुकानें जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि अगलगी में एक करोड़ से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है. दुकानदारों ने बताया कि फल मंडी में सभी दुकानदार छठ पर्व के लिए भारी मात्रा में फल बेचने के लिए लाए हुए थे, जिसके कारण भारी नुकसान हुआ है.
इसे भी पढ़िए-जरूरी खबर- बिहारशरीफ में गाड़ियों की नो एंट्री.. बदले गए रूट जानिए
रात करीब 1 बजे लगी आग
आग रात करीब एक बजे एक फल दुकान में लगी और देखते ही देखते फ़ैल गई । आग ने अपनी चपेट में 25 दुकानों को ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि स्थानीय लोग आग पर काबू पाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे. आग लगते ही पूरे मंडी परिसर में अफरा तफरी मच गया।
इसे भी पढ़िए-बदमाशों के मंसूबे पर फिरा पानी.. बैंक लूट की कोशिश नाकाम
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उधर,अगलगी की सूचना मिलते ही बिहार शरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी जे पी अग्रवाल और सदर डीएसपी इमरान परवेज दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उधर, जिनकी दुकानें जली है वे परेशान हैं।