
बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान में बदमाशों ने क्रिकेट खेल रहे युवक को मार-पीटकर जख्मी कर दिया। पीड़ित छात्र का नाम नीतीश कुमार है। जो अम्बेर के झुन्नू ठाकुर का बेटा है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
क्या है पूरा मामला
पीड़ित युवक नीतीश कुमार की मानें तो वो दोस्तों के साथ रविवार को मैदान में क्रिकेट खेल रहा थ। उसी दौरान बाइक सवार दर्जन भर बदमाश आएं और साथियों की पिटाई करने लगे। युवक जब बीच-बचाव करने गया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। स्थानीय लोग मौके पर जमा हुए तो सभी बदमाश फरार हो गए।
आरजेडी नेता के बेटे की हुई थी हत्या
आपको बता दें कि 21 जून 2018 को श्रमकल्याण मैदान में आरजेडी नेता के बेटे अंकित को पीट-पीटकर अन्ना गैंग ने लोगों ने मार डाला था। कहा जाता है कि स्कूटी की चाभी नहीं देने पर बदमाशों ने बेरहमी से पिटाई कर घटना को अंजाम दिया था।
नालंदा लाइव के सवाल
शहर के बीचोबीच बने इस मैदान की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान है । श्रम कल्याण मैदान शहर के वीआईपी इलाके में है। वहां से महज कुछ मीटर की दूरी पर जिले के तमाम आलाधिकारियों के आवास हैं। शहर का सबसे बड़ा अस्पताल है । ऐसे में लगातार वहां गुंडागर्दी की खबरें आ रही है तो जिला प्रशासन और पुलिस को इस ओर ठोस कदम उठाना होगा। साथ ही वहां पर जमा होने वाले शरारती तत्वों पर नजर रखनी होगी। इसके अलावा वहां हमेशा पुलिस की निगरानी होनी चाहिए ताकि आगे से ऐसी घटना न हो।
