
बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के लिए सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में पेंच फंसा है। बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक में भी इस पर सहमति नहीं बन पाई है । समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक 17 मार्च को महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का औपचारिक एलान होगा।
कांग्रेस को 11 सीटें मिलना तय
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक महागठबंधन में कांग्रेस को 11 सीटें मिलेगी। इसके लिए आरजेडी ने अपनी रजामंदी दे दी है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस भी 11 सीट मिलने पर भी अपनी सहमति दे दी ।
कहां फंसा है पेंच
बिहार में असली पेंच लेफ्ट को लेकर फंसा है । आरजेडी और महागठबंधन की अन्य पार्टियां लेफ्ट को कोई सीट देना नहीं चाह रही है । उनकी दलील है कि बिहार में लेफ्ट का कोई वजूद नहीं है । लेकिन कांग्रेस का कहना है कि लेफ्ट को एक से दो सीटें दी जाए। इसे लेकर ही पूरा पेंच फंसा है ।
बेगूसराय सीट को लेकर असली पेंच
लेफ्ट कन्हैया कुमार को बेगूसराय से महागठबंधन का उम्मीदवार बनना चाहती है । लेकिन आरजेडी और आरएलएसपी इसे लेकर सहमत नहीं है । वहीं, कांग्रेस का मानना है कि बेगूसराय सीट पर कन्हैया कुमार को महागठबंधन का उम्मीदवार बनाया जाए।