
बिहार में लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। उत्तर बिहार कोसी समेत कई नदियां उफान पर है. ऐसे में तटबंधों को मजबूत किया जा रहा है। कई तटबंधों पर प्रेशर लगातार बना हुआ है। पूर्वी चंपारण के डीएम रमण कुमार खुद तटबंधों पर नजर रखे हुए हैं।उनकी कई तस्वीर सामने आई है जिसमें वे तटबंध बचाने को लेकर खुद हीं बोरा में भरकर बालू ले जा रहे हैं।
डीएम साहब ने पेश की नजीर
ये तस्वीर पूर्वी चंपारण जिले के पचपकड़ी के खोड़ीपाकड की है, जहां डीएम रमण कुमार अपने मातहतों के साथ पहुंचे और खुद बोरी में भरे बालू को उठाकर घाट तक ले जाने लगे। डीएम साहब को बोरा उठाते देख वहां मौजूद अधिकारी भी काम में जुट गए ।
Bihar: Water level in Gandak Barrage rises after heavy rainfall in west Champaran. pic.twitter.com/4f9bGJGq5D
— ANI (@ANI) July 13, 2019
कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
मोतिहारी के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति हो गई है। मोतिहारी जिले के पूर्वी क्षेत्रों में बौराई नदियां ऊपर से बारिश नीचे से पानी मे लगातार वृद्धि पताही प्रखंड के 10 पंचायतों में घुसा बाढ़ का पानी प्रखंड मुख्यालय से आवागमन बंद। लोगों ने राहत और समुचित रोशनी की सरकार से की मांग ।स्थानीय लोगों का कहना है कि 2007 में आई प्रलयंकारी बाढ़ से भी ज्यादा भयंकर इस बार की बाढ़ लग रही है।
Bihar: Several areas in west Champaran waterlogged, following heavy rainfall. (12.07.2019) pic.twitter.com/4Vp3MS8HvK
— ANI (@ANI) July 13, 2019
NDRF से मांगा गया सहयोग
पताही प्रखंड के दर्जनों गांवों में पानी घुस गया है। ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। वहीं इस आपदा से निपटने के लिए अभीतक प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी नहीं की गई है। जिला प्रशासन NDRF से सहयोग की मांग के लिये अब पत्र भेजेगी।