
बिहारशरीफ। बिहार में बैंक अधिकारियों का नया ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का गठन किया गया है। इसके 3 सदस्य एडहॉक कमेटी में नालंदा जिला से दो पदाधिकारी चुने जाने से प्रदेश में नालंदा का मान-सम्मान बढ़ा है। इससे नालंदा के बैंक अफसरों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कल पटना के झरोखा बैंकट हॉल में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के लगभग 80 अफसर जुटे। इन लोगों ने सर्वसम्मति से बक्सर के पंकज कुमार को नवगठित एसोसिएशन का अध्यक्ष तथा नालंदा के विजयंत कुमार (पेशौर) को महासचिव व रवि कपूर सिंह(बिहारशरीफ) को कोषाध्यक्ष चुना।

सम्मेलन का उद्घाटन ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप साहा तथा संचालन ए आर आर आई बी ई ए के पूर्व महासचिव अंजनी मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया आरआरबी ऑफिसर्स फेडरेशन के सलाहकार राजकुमार मखीजा ने भाग लिया। यह एसोसिएशन ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन की अनुषांगिक इकाई के रूप में कार्य करेगा। सम्मेलन में बैंक के अधिकारियों की समस्याओं एवं प्रबंधन के नकारात्मक रवैया पर विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा इससे निराकरण के उपाय पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही नए वेतन पुनरीक्षण की वास्तविक स्थिति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सम्मेलन में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के तकरीबन 80 से 100 पदाधिकारी ने भाग लिया। इस सम्मेलन में ग्रामीण बैंक के ट्रेड यूनियनों के जुझारू नेता ने भी भाग लिया।