
नालंदा जिले के सरमेरा प्रखंड के मलावां पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड में पुलिस को करीब डेढ़ महीने बाद सफलता मिली है । पुलिस ने मुख्य आरोपी को झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी मोहन प्रसाद गोविंदपुर का रहने वाला है औऱ वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था । पुलिस को सूचना मिली कि वो रांची में छुपकर रह रहा है। जिसके बाद सरमेरा पुलिस की टीम ने रांची पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया और सरमेरा लायी। आपको बता दें कि 13 फरवरी को मलावां के पैक्स अध्यक्ष पंकज का शव गांव से थोड़ी दूर खंधे में मिला था। उनकी हत्या पीट-पीटकर कर दी गयी थी। हत्यारों ने उनकी आंखें भी निकाल ली थीं। उनके भाई ने आरोपित मोहन समेत तीन नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था