
दूसरे राज्य में रहने वाले प्रवासी मजदूरों का बिहार आना जारी है। सरकार लगातार ट्रेन और बसों के जरिए दूसरे राज्य से प्रवासी मजदूरों को वापस ला रही है। इसी कड़ी में एक और ट्रेन आज बिहारशरीफ स्टेशन पर आएगी
दो घंटे लेट चल रही है ट्रेन
तमिलनाडु के कोयम्बटूर से करीब 1000 प्रवासी मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर पहुँचेगी। हालांकि ये ट्रेन दो घंटे की देरी से चल रही है । माना जा रहा है कि दोपहर बाद ही ये ट्रेन अब बिहारशरीफ स्टेशन पर पहुंचेगी
स्टेशन पर पूरी तैयारी
बताया जा रहा है कि कोयंबटूर से आ रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में 23 बोगियों में करीब 1000 मजदूर सफर कर रहे हैं। जिनकी स्क्रीनिंग के लिए 23 काउंटर बनाए गए हैं । इसके अलावा वाहन कोषांग की मदद बसों की व्यवस्था की गयी है । स्क्रिनिग करने के बाद सभी मजूदरों को नास्ता और भोजन का पैकेट देने के बाद उन्हें प्रखंडों में भेजा जाएगा । जिसके बाद उन्हें क्वारनटाइन सेंटर में 21 दिनों के लिए रखा जाएगा । इसको लेकर पूरे रेलवे स्टेशन पर पंडालों से सजाया गया है । पूरे स्टेशन परिसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। करीब जीआरपी और जिला पुलिस के 300 जवानों को लगाया गया है ।