घूसखोर पुलिसवालों पर गिरी गाज… दारोगा और जमादार सस्पेंड..

0

बिहार सरकार घूसखोर पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है । ऐसे ही दो पुलिस वालों को सस्पेंड किया गया है जिनपर घूसखोरी का आरोप था.

दारोगा औऱ जमादार सस्पेंड
मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंतकांत ने घूसखोरी के आरोप में कटरा थाने के दारोगा नंदलाल तिवारी और जमादार मनोज कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है। दोनों पर जमीन विवाद को सुलह कराने के नाम पर बीस हजार रुपये के घूस लेने का आरोप है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें पुलिस अधिकारी अपने आवास पर जमीन सुलह कराने के नाम पर 20 हजार रुपए की घूस ली थी। इस दौरान चुपके से एक व्यक्ति ने मोबाइल से दोनों अधिकारियों और अन्य लोगों की वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो को वायरल कर दिया गया।

जांच में सही निकलने पर कार्रवाई
दोनों पुलिस वालों का वायरल वीडियो होने के बाद एसएसपी जयंतकांत ने जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया। एएसपी पूर्वी अमितेश कुमार ने बताया कि कई लोगों के बीच रुपये की लेनदेन चल रही थी।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In पुलिस प्रशासन

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…