
पटना हाईकोर्ट ने नालंदा और पटना समेत दस जिलों में नये जिला जजों का तबादला कर दिया. हाईकोर्ट ने इसके आदेश जारी कर दिया है. .
कौन कहां के जिला एवं सत्र न्यायधीश बने
1. डॉ रमेश चंद्र द्विवेदी को नालंदा (बिहार शरीफ) का जिला एवं सत्र न्यायधीश बनाया गया है. इससे पहले वे गया फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश थे.
2. रुद्र प्रकाश मिश्रा को दरभंगा का डिस्ट्रिक जज बनाया गया है. इससे पहले वे पटना के जिला जज थे
3. सुनील दत्ता मिश्रा को पटना का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. पहले वे बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव थे
4. शैलेंद्र सिंह को भोजपुर (आरा) का जिला जज बनाया गया है. इससे पहले वे पटना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (प्रशासन) के पद पर तैनात थे
5. प्रेम रंजन मिश्रा को गया का नया जिला जज बनाया गया है. इससे पहले वे पटना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (विधिक सेवा समिति) के पद पर तैनात थे
6. परशुराम सिंह यादव को पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है. इससे पहले वे मुंगेर में फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश थे
7. मो शमीम अख्तर को बेगूसराय का जिला जज बनाया गया है. इससे पहले वे सुपौल में फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश थे
8. राकेश पति तिवारी को मधुबनी का डिस्ट्रिक जज बनाया गया है. इससे पहले वे भागलपुर में फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश थे
9. अंजनी कुमार सिंह को बक्सर का जिला एवं सत्र न्यायधीश बनाया गया है. मोतिहारी में फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश थे
10. कुमुद रंजन सिंह को खगड़िया का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है. इससे पहले वे बांका में फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश थे
गया के जिला जज का तबादला
गया के जिला जज चंद्रशेखर झा का तबादला कर दिया गया है. उन्हें पटना हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार (प्रशासन) बनाया गया है.
