
बिहार में लोगों की सुरक्षा करने वाले पुलिसवाले ही सुरक्षित नहीं हैं. तभी तो बदमाशों ने थाने में घुसकर पहले लाठी डंडों से पुलिसवालों की पिटाई की. फिर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दो पुलिस वालों को घायल कर दिया.
क्या है पूरा मामला
मामला बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाने की है. जहां एक बाइक और टैक्सी वाले के बीच विवाद हो गया। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की. जब दोनों नहीं मानें तो दोनों की गाड़ियों को जब्त कर थाने ले गई.
गाड़ी छुड़वाने पहुंचे थे थाने
जिसके बाद दोनों पक्ष अपनी अपनी गाड़ी छुड़वाने के लिए थाने पहुंचे. जहां दोनों पक्ष में फिर तू-तू मैं-मैं होने लगा. फिर आपस में मारपीट करने लगे।
पुलिस पर किया हमला
पुलिसवालों ने जब बीच बचाव की कोशिश की तो बदमाशों ने थाना परिसर में ही सिपाहियों पर लाठी-डंडे के साथ चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिए, जिसमें दो सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
हवलदार के साथ बदसलूकी
इतना ही नहीं, मौके पर मौजूद एएसआई की कॉलर पकड़ उनसे बदतमीजी भी की। फिलहाल, जख्मी सिपाहियों का एक निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि मारपीट करने वाले लोग लगभग बीस से तीस की संख्या में थे। लेकिन, थाने के अन्य सिपाहियों के एक्शन के बाद अधिकांश फरार हो गए।
अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं, पुलिस अब अपराधियों की तलाश में जुट गई है. अपराधियों के खिलाफ कानून की सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई होगी