
नवादा के 25 साल के गौरव के अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. गौरव का शव नालंदा जिला से बरामद हुआ है. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है.
क्या है पूरा मामला
25 साल के गौरव कुमार का शव नालंदा जिला गिरियक थाना क्षेत्र से बरामद किया है. गौरव कुमार नवादा जिला के पकरीवरावां थाना क्षेत्र के केसौड़ी गांव का रहन वाला था. उसके परिजनों ने 23 अक्टूबर को पकरीवरावां थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया था।
इसे भी पढ़िए-बिहारशरीफ में कहां कहां फ्लैग मार्च, कहां कहां ट्रैफिक में बदलाव रहेगा
निशानदेही पर शव बरामद
अपहरण के मामले में पुलिस ने नलांदा जिला के मरकट्टा के रहने वाले शंकर सिंह को गिरफ्तार किया. उससे कड़ाई से पूछताछ की तो बदमाश ने हत्या का खुलासा किया। युवक की हत्या सप्ताह भर पहले की गई। गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर नवादा और गिरियक थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर मरकट्टा गांव के खंधा से जमीन खोदकर अपहृत की लाश बरामद की।