
नालंदा जिला में एक गुरुजी तो गुरुघंटाल निकले. हेडमास्टर साहब पर आरोप है कि वे अपने स्कूल की एक महिला टीचर को अश्लील वीडियो भेजता था
महिला ने दर्ज कराई शिकायत
मामला थरथरी प्रखंड के एक स्कूल की है. जहां के प्रिंसिपल पर शिक्षिका के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजकर परेशान करने का आरोप लगा है. आरोपी हेडमास्टर राजीव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. पीड़ित टीचर ने अश्लील वीडियो भेजने के अलावा गलत व्यवहार का भी आरोप है।
महिला का क्या है आरोप
पीड़ित महिला टीचर का कहना है कि हेडमास्टर उनके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेज रहे थे। इस मामले में जब वो पूछताछ करने उनके कमरे में गईं तो आरोपी हेडमास्टर प्रेम का पाठ पढ़ाने लगे। साथ ही विरोध कर पर बदसलूकी करने लगे. इतना ही नहीं आरोपी टीचर पर मोबाइल छीनकर वीडियो को डिलीट करने का भी आरोप लगाया. इसके बाद ड्यूटी में लापरवाही का आरोप लगाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। एचएम की हरकत से दूसरे महिला कर्मी भी परेशान हैं। कोई भी अकेली उनके कक्ष में नहीं जाना चाहती। सभी पर वह बुरी नजर रखते हैं। आरोपी अपने सहयोगी के द्वारा मोबाइल पर शिक्षिका को जान मारने की धमकी भी दे रहा है।