रफ्तार का कहर, बेकाबू स्कॉर्पियों ने दो लोगों को रौंदा, दोनों का स्पॉट डेथ

0

नालंदा जिला में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां बेकाबू स्कॉर्पियो ने दो लोगों को रौंद दिया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद नाराज लोगों ने हंगामा किया और सड़क जाम किया

चंडी थाना क्षेत्र का मामला
हादसा चंडी थाना क्षेत्र के गौढ़ापर गांव में हुआ. जहां देर शाम स्कॉर्पियो से कु़चलकर साइकिल सवार टोला सेवक समेत दो व्यक्ति की मौत हो गई. जिसके बाद गुस्साए ग्रामीण सड़क जाम कर हंगामा करने लगे. मृतकों की पहचान बालगोविंद मांझी और नारायण मांझी के रुप में हुई है. दोनों बहादुरपुर गांव के रहने वाले थे

इसे भी पढ़िए-नालंदा में फर्जी नियुक्ति पत्र पर नौकरी कर रहा पर्यवेक्षक गिरफ्तार, शेखपुरा का है रहने वाला

साइकिल से लौट रहे थे दोनों
टोला सेवक साइकिल से गांव लौट रहे थे. उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें कुचल दिया. जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई. घटना के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गड्‌ढ़े में जा गिरी. इस दौरान वाहन की चपेट में आकर बकरी चरा रहे ग्रामीण जख्मी हो गए. जख्मी नारायण मांझी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़िए-बिहार में कोरोना से 15 और की मौत.. 4071 नए मरीज मिले.. मरीजों ने मांगा मसालेदार खाना

हादसे के बाद हंगामा
इधर, दो ग्रामीणों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने आपदा के तहत मुआवजा की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया. आक्रोशित ऑन द स्पॉट मुआवजा के चेक की मांग कर रहे थे. हंगामा की सूचना पाकर थानाध्यक्ष ऋतुराज तीन और थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस और प्रशासन के समझाने बुझाने पर लोग शांत हुए और जाम को हटाया

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …