धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन.. जानिए नेताओं ने क्या कहा

0

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। इस मौके पर देशभर के नेता उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी। इस मौके पर नालंदा में भी मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।

पीएम मोदी ने क्या कहा
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी । जिसमें उन्हें स्वस्थ रहने और लंबी उम्र की कामना की । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री को शुक्रिया कहा

आरसीपी सिंह ने काटा केक
केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने अपने गांव मुस्तफ़ापुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 71 वां जन्मदिन विकास दिवस के रूप मनाते हुए केक काटा और उनकी लंबी आयु की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार ही नहीं देश की सेवा करते रहे हैं और आगे भी करते रहें।

कपड़े भी बांटे गए
मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने गरीबों के बीच कपड़े बांटे। इस मौके पर जनता दल यू के प्रदेश महासचिव डॉ विपिन कुमार यादव, मुन्ना सिद्धकी, उपेंद्र कुमार विभूति, संजय सिंह, सरवन मिस्त्री, आफताब आलम, श्यामा कांत पांडे, मिस्टर मुखिया, मणिकांत कुशवाहा, अरुण कुमार वर्मा, सनी पटेल, अजय चौहान, अजय पटेल, अनिल पटेल, अरशद अस्थानवी, रंजीत पासवान, मुन्नी देवी आदि मौजूद थे।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In राजनीति

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…