
गोपालगंज के राजद नेता जेपी यादव के घर पर हुए हमले के बाद बिहार की सियासत में उफान मचा है। इस हमले में जेपी के माता-पिता और भाई की हत्या हुई थी। पीड़ित पक्ष ने हमले के पीछे जदयू के दबंग विधायक अमरेंद्र पांडे को जिम्मेदार ठहराया है। लेकिन अमरेंद्र पांडे को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं सकी है। इस बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस में मुख्यमंत्री के इशारे पर पुलिस की ओर से लीपापोती का आरोप लगाया। तेजस्वी ने कहा कि राजद नेता जेपी यादव के परिवार पर हमला सत्ताधारी दल के विधायक अमरेंद्र पांडे ने करवाया है। हम इस घटना के चश्मदीद गवाह से मिले हैं।
देखिए..नीतीश जी नरसंहार के दोषी अपने ख़ूँख़ार विधायक को कैसे बचा रहे है?उसके समर्थक सड़कों पर नंगा तांडव कर पुलिस को गोपालगंज में लाशों का ढेर लगाने की चेतावनी दे कह रहे है कि हम दिनभर गोलियों में ही रहते है जितनी गोलियाँ आपकी बंदूक़ों में है उतनी तो हम ज़ेब में रखते है। सुनिए.. pic.twitter.com/7QfngKPjvE
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 27, 2020
आज शाम तक अल्टीमेटम
तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अल्टीमेटम भी दिया। तेजस्वी ने लिखा कि गोपालगंज नरसंहार का आरोपी दुर्दांत जेडीयू विधायक अगर गुरुवार शाम तक गिरफ्तार नहीं हुआ तो अपने सभी विधायकों के साथ गोपालगंज के लिए निकलूंगा। साथ ही कहा कि मैं सीएम से पूछना चाहता हूं कि आप बताएं कि आपने इस चहेते विधायक पर अभी तक आईपीसी की कोई दारा क्यों नहीं लगवाई, उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हो सकी।
ग़रीबों का नरसंहार करने वाला आदरणीय नीतीश कुमार जी का चहेता अपराधी विधायक प्रेस वार्ता कर कहता है कि विपक्ष की दिल्ली से लेकर पटना तक ईंट से ईंट बजा देंगे। उसका मनोबल अभी भी इतना बढ़ा हुआ है कि वह विपक्ष को धमकी दे रहा है। हम भी देखते है कि हमें गोपालगंज जाने से कौन रोकता है? pic.twitter.com/eX89bvtF10
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 27, 2020
नरसंहार के पीछे बाहुबली विधायक
तेजस्वी ने कहा, आरोपी विधायक कह रहा है कि जब तक कथित सुशासन बाबू है तब तक हम चाहे कोई भी लूट, हत्या, नरसंहार, रंगदारी इत्यादि करें, हमें कोई गिरफ़्तार नहीं कर सकता। तेजस्वी ने कहा कि हम लोगों ने दो दिनों का अल्टीमेटम दिया है। सरकार यदि गुरुवार की शाम तक इस मामले में फैसला नहीं लेती है तो सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए हम गोपालगंज जाएंगे और जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे।
नीतीश कुमार के बाहुबली विधायक ने गोपालगंज में नरसंहार को अंजाम दिया।
आरोपी विधायक कह रहा है कि जब तक कथित सुशासन बाबू है तब तक हम चाहे कोई भी लूट, हत्या, नरसंहार, रंगदारी इत्यादि करें, हमें कोई गिरफ़्तार नहीं कर सकता।
बताइए, नरसंहार का असल दोषी कौन हुआ? pic.twitter.com/S6UQnNQLjS
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 27, 2020
ट्रिपल मर्डर पर बवाल
दरअसल, 24 मई की रात गोपालगंज के हथुआ के रूपचक गांव में राजद नेता जेपी यादव के घर पर हथियारबंद अपराधियों ने हमला किया था। इस हमले में जेपी के माता-पिता और भाई की मौत हुई थी। जबकि जेपी यादव भी जख्मी हुए। इस घटना के पीछे जदयू के विधायक अमरेंद्र पांडे, जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश पांडे और उनके पिता सतीश पांडे को जिम्मेदार बताया जा रहा है।