
नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड के सभी 19 पंचायतों मे वार्ड स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्र में खाली पड़े पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । आइसीडीएस बिहार सरकार और केंद्र सरकार के निर्देशन में सेविका और सहायिका की बहाली की प्रक्रिया शुरू की गयी है । इसके लिए सभी समन्वयक के द्वारा वार्ड स्तर पर आवेदन भरने के लिए इश्तेहार चिपकाया गया था। जिसके आलोक में निर्धारित तिथि 15 मार्च से 31मार्च तक आवेदन लिया जा गया था अस्थावां के सीडीपीओ कुमारी दीपमाला ने बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया में किसी प्रकार कि कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी पदाधिकारी द्वारा लापरवाही की जाती है तो उनपर विभागीय के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी । आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका और सहायिका की नियुक्ति पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा । इसके लिए प्रशासनिक तौर पर सभी तैयारी कर ली गयी है।