
बिहारशरीफ के मणिराम अखाड़ा के पास सोराबीपर मोहल्ले में कुएं से एक युवक का शव मिला। युवक तीन दिन से गायब था। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। किसी ने कुएं में शव तैरता देखकर वार्ड पार्षद को खबर की। उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने शव का कुएं से बाहर निकाला। उसकी पहचान सालुगंज मोहल्ला निवासी स्व. श्रीचंद यादव के 38 वर्षीय पुत्र अरविन्द उर्फ कारु यादव के रूप में की गयी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया है। परिजन का कहना था कि वह अक्सर वहां जाकर बैठता था। शायद वह फिसलकर गिर गया होगा। वो 22 मार्च की शाम से युवक लापता था। परिवार बिहारशरीफ के अलावा सभी रिश्तेदारों के पास भी उसकी खोजबीन कर चुके थे। अब घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है ।