
लहेरी थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात गेट काटते चार बदमाशों को धर दबोचा। भैंसासुर मोहल्ला निवासी इन्द्रदेव प्रसाद नेजो कि जमीन मालिक है उक्त चारों के खिलाफ रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर लहेरी थाना में एफआईआर कराई गई। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश जो कि भैंसासुर मोहल्ला निवासी मनोज कुमार, मुकेश कुमार, कमलेश कुमार व प्रोफेसर कॉलोनी निवासी बबलू कुमार को कोर्ट में प्रस्तुत किया।
एफआईआर के अनुसार इन्द्रदेव प्रसाद की जमीन में दो दुकान हैं और एक गोदाम है। चहारदिवारी के आगे लोहे का गेट लगा है। शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे वे गया से लौट रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि कुछ लोग लोहे के गेट को काट रहे हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने खदेड़कर चारों को पकड़ लिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि राजेश व मनोज ने कुछ दिन पहले उनके किरायेदार को दुकान खाली करने की धमकी दी थी। उसी क्रम में डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर घटना को अंजाम दे रहे थे। थानाध्यक्ष विरेन्द्र यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है वहीं चारों आरोपियों को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है।