
बिहारशरीफ के मोरा तालाब के पास एनएच 20 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी दी। जिसमें बाइक पर सवार तीन लोगों में से दो की मौत हो गई
मृतक की पहचान हुई
हादसे में मरने वाले दोनों भागन बिगहा गांव के रहने वाले थे। दोनों की पहचान विक्की चौधरी और चंदन चौधरी के रूप में की गई है। जबकि घायल मनोज चौधरी को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
बिहारशरीफ से घर लौट रहे थे युवक
तीनों युवक बाइक पर सवार हो बिहारशरीफ से गांव की ओर लौट रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइक सवार जख्मी हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल लाई। जहां चिकित्सक ने विक्की को मृत घोषित कर दिया। चंदन की मौत इलाज के दौरान हुई। गांव के दो युवकों के मौत की खबर मिलने पर परिजन और दर्जनों ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। गांव में मातम पसरा है।