
नालंदा जिला में अश्लील गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ। दोनों गुटों में पहले कहासुनी हुई। फिर बात इतनी बढ़ गई मामला गोलीबारी तक पहुंच गई। जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई
इसे भी पढ़िए-नालंदा में तमंचे पर डिस्को.. रंगबाज ने डांसर की कनपट्टी पर ताना कट्टा
क्या है पूरा मामला
अस्थावां थाना क्षेत्र के मकसिदपुर गांव में सोमवार को अश्लील गाना बजाने के विवाद में दो पक्षों में झड़प हुई। बतया जा रहा है कि दोनों ओर से दनादन फायरिंग हुई। गोलियों की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गया। जो जहां था वहीं दुबक गया। यानि कुल मिलाकर अफरातफरी की स्थिति बन गई। हालांकि अस्थावां के थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है। उनका कहना है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। गांव का माहौल सामान्य है। इलाके में फ्लैग मार्च भी किया गया है।
