सरस्वती प्रतिमा विसर्जन में डीजे बजाने पर बड़ी कार्रवाई… जानिए कहां-कहां जब्त हुई DJ

0

नालंदा जिला प्रशासन ने सरस्वती पूजा में डीजे बजाने वालों ने पर बड़ी कार्रवाई है । पुलिस ने कई डीजे जब्त किए हैं। साथ ही डीजे मालिकों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है ।

इंजीनियरिंग कॉलेज में बजाया जा रहा था डीजे
चंडी स्थित नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज में जिला प्रशासन के आदेश के बावजूद सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के डीजे बजाया था। जिसकी सूचना मिलने पर चंडी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीजे को जब्त कर लिया । चंडी के थानाध्यक्ष चंचल कुमार के मुताबिक डीजे संचालक जितेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है । डीजे संचालक जितेंद्र कुमार बेना थाना के धमौली का रहने वाला है और वो मां सरस्वती डीजे चलाता है । साथ ही पुलिस ने उसके एक सहयोगी विशाल कुमार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है

कोचिंग संचालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज
हरनौत में भी सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने के मामले में कोचिंग संचालक और डीजे मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है । हरनौत के थानाध्यक्ष ऋतुराज के मुताबिक हरनौत बाजार के कुंदन डीजे और कोचिंग संचालक पुटुस कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है

करायपरसुराय में भी कार्रवाई
कराय परसुराय में भी पुलिस ने सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की है । पुलिस ने डीजे को जब्त किया है । साथ ही कोचिंग संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।

इसे भी पढ़िए-टाल में फिर शुरू होगा गैंगवार ? अनंत सिंह और विवेका पहलवान के बीच जंग की पूरी कहानी.. जानिए

आपको बता दें कि नालंदा जिला प्रशासन ने पहले सभी डीजे संचालकों को ये आदेश दिया था कि सरस्वती विसर्जन के दौरान डीजे नहीं बजेगा। साथ ही जिला प्रशासन ने चेतावनी दी थी कि आदेश का उल्लंघन आने होने पर डीजे संचालकों पर कार्रवाई होगी । इसी आदेश के तहत डीजे संचालकों पर ध्वनि विस्तारक प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई है ।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

नालंदा में 10 ठिकानों पर NIA की छापेमारी.. ज्वेलरी शॉप और गन हाउस पर कार्रवाई

नालंदा जिला में NIA की बड़ी कार्रवाई हुई है.. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार ATS ने …