
अभी अभी बिहारशरीफ से एक दुखद खबर आ रही है। यहां एमबीए की एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। छात्रा ने घर में पंखे से लटकर जान दे दी। छात्रा बिहारशरीफ के शिवाजी नगर मोहल्ले की रहने वाली थी। उसके घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है । जिसमें उसने अपनी मौत के लिए बीमारी को वजह बतायी है। बताया जा रहा है कि 24 साल की शिल्पी एमबीए की छात्रा थी और पिछले 14 सालों से वो थायरायड से पीड़ित थी। इसके इलाज के लिए दिल्ली कोलकाता तक उसके परिवार उसे ले गए थे लेकिन इसके बावजूद उसकी बीमारी ठीक नहीं हो रही थी। जिससे वो मानसिक रूप से परेशान रहती थी। सोमवार की शाम जब उसकी मांग दूध लेने घर से बाहर निकली तो उसी समय उसने कमरे में फंदा बनाकर पंखे से लटक जान दे दी। शिल्पी की मां जब दूध लेकर घर पहुंची। तो घर अंदर से बंद था। उन्होंने आवाज लगाई फिर भी जब दरवाजा नहीं खुला । तो उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और दरवाजा तोड़ा गया। बेटी को पंखे से लटका देख वो पत्थर सी बन गईं। बाद में पुलिस वहां पहुंची और शिल्पी के शव को नीचे उतारा गया ।