
बिहारशरीफ में रात को मालगाड़ी से पुलिस की गाड़ी जा टकराई. हादसा राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर दारोगा बिगहा गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते वक्त हुआ.
क्या है पूरा मामला
दीपनगर थाना का गश्ती पुलिस जीप तुंगी गांव जा रहा था, जैसे ही पुलिस की जीप दारोगा बिगहा के पास रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था. वैसे ही जीप मालगाड़ी ट्रेन से टकरा गई। उस वक्त जीप में एक पुलिस अधिकारी समेत चार पुलिसवाले सवार थे
मालगाड़ी के ड्राइवर ने दिखाई चतुराई
दीपनगर के थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि थाने की गश्ती दल रेलवे क्रासिग पार कर रही थी इसी बीच जीप का चक्का पटरी के बीच फंस गया। इसी बीच मालगाड़ी आ गई। मालगाड़ी को आता देख पुलिसवाले जीप पर से कुदकर जान बचाई.. साथ ही मालगाड़ी के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया. जिससे मालगाड़ी रुक गई.
जीप का एक हिस्सा पूरी तरह चूर हुआ
बताया जा रहा है कि जब तक मालगाड़ी का ड्राइवर इमरजेंसी ब्रेक लगाता तब तक मालगाड़ी जीप से जाकर टकरा गई थी. जिसमें जीप का एक हिस्सा पूरी तरह से टूट गया है . बाद ही पुलिस ग्रामीणों की मदद से जीप को रेलवे ट्रैक से बाहर निकाला गया. जिसके बाद मालगाड़ी को आनन फानन में रवाना करा दिया गया।वहीं, पुलिस जीप को थाना लेकर गई
पीड़ित का क्या कहना है
पीड़ित पुलिसवाले का कहना है कि जब हमलोग रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे उसी समय जीप गड्ढे में फंस गयी. गनीमत ये रही कि समय रहते मालगाड़ी के ड्राइवर ने देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया और लोगों की जान बच गई.
नालंदा लाइव के सवाल
पुलिस की गाड़ी बिना देखे क्यों रेलवे ट्रैक पार कर रही थी ?
अगर पुलिस ही नियम तोड़ेगी तो जनता क्या करेगी ?
अगर हादसे में पुलिसवालों की जान जाती कौन जिम्मेदार होता ?