नालंदा जिला के 110 प्लस टू स्कूलों में छह विषयों के लिए 466 अतिथि शिक्षकों की बहाली के लिए मेधा सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। मेधा सूची में कुल 2113 अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। 22 मई से 4 जून तक कुल 21492 आवेदकों ने विभिन्न विषयों के लिए आवेदन जमा किया था। मेधा सूची में अपना नाम देखने के लिए सुबह से ही सोगरा हाई स्कूल में अभ्यर्थियों की भीड़ लगी थी। मेधा सूची को अंतिम रूप देने में खुद डीपीओ जय बनर्जी लगे हुए थे और उन्हें बार-बार अभ्यर्थियों से संयम बरतने को कहना पड़ रहा था। करीब चार बजे मेधा सूची के प्रकाशन किया जा सका। डीईओ राम सागर सिंह ने बताया कि मेधा सूची के प्रकाशन के बाद 19 जून तक दावा आपत्ति मांगा गया है। इसके बाद किसी भी तरह की दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वो खुद मेधा सूची तैयार किये जाने की प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे थे। दावा सूची के निष्पादन के बाद अंतिम रूप से मेधा सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
कहां से कितने मिले आवेदन
विषय प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का आवेदन मान्य आवेदन आपत्तियों की संख्या
भौतिकी – 253 222 31
रसायन शास्त्र- 303 34 69
अंग्रेजी – 439 368 71
जूलॉजी- 441 353 88
बॉटनी – 244 216 28
गणित – 433 322 111
किस विषय में कितनी नियुक्ति
विषय रिक्ति
फिजिक्स 98
केमिस्ट्री 90
गणित 97
जूलॉजी 44
बॉटनी 48
अंग्रेजी 89
किस विषय के कितने आवेदन
भौतिकी में 6912
रसायन शास्त्र में 6491
गणित में 7008
बॉटनी में 259
जूलॉजी में 425
अंग्रेजी में 397
कुल मिलाकर 21,492 आवेदन
सबसे अधिक भौतिकी और सबसे कम बॉटनी विषय में अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किए थे।
अतिथि शिक्षकों के लिए रोस्टर
आपत्ति का निराकरण – 20 जून
अंतिम रूप से मेधा सूची का प्रकाशन – 25 जून तक
मेधा सूची के आलोक में चयनित अभ्यर्थियों से विकल्प प्राप्त करना- 26 जून से 30 जून तक चयनित अभ्यर्थियों से प्राप्त विकल्प के आलोक में डीईओ द्वारा विद्यालयों में 03 जुलाई तक अतिथि शिक्षकों की सेवा उपलब्ध कराना।