
ईश्वर दिव्यांग कल्याण समिति की ओर से मासिक बैठक का रहुई प्रखण्ड में आयोजन किया गया जिसमें लगभग 50 से 55 दिव्यांग जनों ने हिस्सा लिया। राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा दिव्यांग जनों को दी जाने वाली लाभ से उन्हें अवगत कराया। सभा की अध्यक्षता राजेश्वर कुमार व उनके सहयोगी संजय कुमार ने किया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पंकज पॉल ने बताया कि इश तरह के आयोजन कर दिव्यांग जनों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना है एवं सरकार के विभिन्न योजनाओं से अवगत कराना है जिससे कि समाज मे दिव्यांग जनों की भी भागेदारी रहे,और उनका भी मनोबल बढ़े।