
नालंदा जिला में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय हो गया है? घर से बाहर खेलते वक्त हमारे बच्चे पर किसी की नजर तो नहीं है? कहीं नालंदा जिला में फिर से नरभक्षी गिरोह तो सक्रिय नहीं हो गया है? जो बच्चों को अगवा कर अंधविश्वास के चक्कर में नरबलि देता है ! पिछले दो दिनों में हुई लगातार दो घटनाओं ने जिला प्रशासन की नींद उड़ा दी है। तो वहीं, आम लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतिंत हैं।
पहले पूरा मामला समझिए
नालंदा जिला में लगातार दो दिनों में दो वारदात से जिलावासी सन्न हैं। जिले में एक बार फिर नरबली को लेकर बच्चों को अगवा करने की आशंका सता लगी है। बिहारशरीफ के देवीसराय में एक महिला को बेहोशी की हालत में मिली है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला को जब होश आया तो उसने जो बातें बताई सबके होश उड़ गए। हरनौत के सबनहुआ की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि वो टॉयलेट के लिए सड़क किनारे अपने दूधमुहें बच्चे को बैठा दी और दो कदम दूर पर शौच करने लगी। तभी दो बाइक सवारों ने सात महीने के उसके कलेजे के टुकड़े को लेकर भाग गए। बच्चे को अपने से जुदा होने पर ज्ञानती देवी ने अपना सुधबुध छू दिया है।
4 साल की फ्रूटी का अपहरण के बाद हत्या
चंडी से चार साल की बच्ची को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गयी। परिजन ने नरबली की आशंका जतायी है। दरअसल, मोसिमपुर गांव के रहने वाले सीआईएसएफ जवान संजय कुमार अपनी चार साल की बेटी फ्रूटी कुमारी को घुमाने नरसंडा बाजार गए थे। थोड़ी देर बाद उन्होंने बच्ची को घर के थोड़ी दूर छोड़ दिया और उसे घर जाने को कहा। इसके बाद वह दोबारा बाजार चले गये। बाजार से लौटकर आये तो बच्ची को गायब देखकर घर वालों से पूछताछ की। घरवालों ने कहा कि बच्ची तो आपके साथ गयी थी। खोजबीन के दौरान ही संजय को एक परिचित ने फोन कर बताया कि उनकी बच्ची को बख्तियारपुर के पेट्रोल पंप के पास देखा गया है। बख्तियारपुर पहुंचने पर पता चला कि फ्रूटी बख्तियारपुर अस्पताल में भर्ती हैं। फ्रूटी के गले पर चोट का निशान था। कुछ देर बाद चार साल की फ्रूटी की मौत हो गई। ऐसे में एक बार फिर जिले में नरबलि की आशंका गहराने लगी है। हालांकि इसे लेकर ज्यादा पैनिक होने की जरूरत नहीं है। बस आपको अपने बच्चों का ख्याल रखना है। हमेशा उसपर नजर रखना है। बच्चे को अकेला मत छोड़िए। बच्चों के खेलते वक्त को गार्जियन को वहां मौजूद रहना चाहिए
कब-कब लगा नरबलि का आरोप
13 दिसंबर 2014- हिलसा कोर्ट ने चिमनी भट्ठा पर 2 साल के बच्चे को बलि देने के मामले में आरोपियों को सुनाई थी सजा।
7 अप्रैल 2014- नगर थाना के बड़ी पहाड़ी मंसूर नगर में बेटे की चाह में गोतनी की बेटी प्रिया कुमारी की हत्या। तांत्रिक दयानंद पासवान उर्फ लाल बाबा समेत चार आरोपियों पर लगा था नरबलि का आरोप।
23 जनवरी 2015- वेना थाना के धमौली गांव में बच्चे का शव झाड़ी में मिलने के बाद नरबलि के आरोप में ग्रामीणों ने किया हंगामा।
24 मई 2015- हरनौत के सबनहुआडीह में बदमाशों ने शनि मंदिर में भूषण साव की गला काटकर हत्या की। पुत्र प्रिंस ने नरबलि का आरोप लगाया।
12 फरवरी 2017- चंडी के जैतीपुर में नरबलि की अफवाह पर हंगामा। महेशपुर निवासी साहिल कुमार की बलि देने के लिए अगवा के प्रयास का आरोप।