
बिहारशरीफ। शहर के किसान बाग़ स्थित आजाद नवयुवक पंडाल में यहां आने वाले युवाओं ने भक्ति के साथ नॉलेज की परीक्षा भी दी। प्रतियोगिता में सफल होने वाले युवाओं को शशि सिंह द्वारा टॉफी और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। पूजा पंडाल में नॉलेज की परीक्षा आयोजित होने से युवा उत्साहित दिखे। बड़ी संख्या में छात्रों ने क्वीज में भाग लेकर अपने नॉलेज का लोहा मनवाया। समिति संचालक ने बताया कि यहां प्रतिभा की खान है। प्रत्येक वर्ष नवरात्रा में 9वी और 10वी को क्वीज का आयोजन होता है।इश मौके पर गुप्ता जी,छोटु कुमार,हीरा कुमार, सहित कई लोग मौजूद थे।