
बिहारशरीफ में एक बार फिर छिनैती की वारदात सामने आई है। बिहारशरीफ के टाउन स्कूल के पास बाइक सवार बदमाशों एक महिला से रुपयों से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए। पीड़िता का नाम इंदु देवी है। वो डीएम कॉलोनी में रहने वाले अरविन्द प्रसाद की पत्नी हैं।
इसे भी पढ़िए–बिहारशरीफ में बदमाश ने युवक को मारी गोली
पीड़िता ने दो बैंकों से निकाले थे पैसे
पीड़ित महिला ने बताया कि वो दो बैंकों से एक लाख 65 हजार रुपए निकाले थे। उन्होंने बताया कि मघड़ा के सेंट्रल बैंक शाखा से एक लाख रुपए और आईडीबीआई शाखा से 65 हजार रुपए निकालकर एक थैले में रख लिया। उसके बाद वो रिक्शा से सवार होकर मणिराम अखाड़ा जा रही थीं। टाउन स्कूल के पास महिला रिक्शे से उतरीं और पैदल ही अपने संबंधी के घर जाने लगी। इस बीच बाइक सवार उच्चकों ने उनका बैग छीनकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने के बाद स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन वो भागने में कामयाब रहे।
CCTV की हो रही है जांच
बिहारशरीफ के थानाध्यक्ष केशव कुमार मजूमदार के मुताबिक मामले की जांच की रही है। उन्होंने कहा कि बैंक के अलावा रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही कहा कि जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।