
नगरनौसा थाना इलाके के सैदनपुर गांव में शनिवार के दिन गैस एजेंसी संचालक की दिनदहाड़े हुई हत्या की गुत्थी नालन्दा पुलिस ने महज चौबीस घंटे में सुलझा ली है।नगरनौसा पुलिस ने इश मामले में तत्परता दिखाते हुए हत्यारे को दबोच लिया।
भांजा ही निकला हत्यारा
बताते चलें कि शनिवार के दिन शक्ति एच पी गैस एजेंसी सैदनपुर के संचालक शम्भु शरण की हत्या उनके ही घर मे गला दवाकर कर दिया गया था। दोपहर में अपने घर के बगल में आराम कर रहे थे।सोने के कर्म में ही किसी ने उनके घर मे घुसकर दिनदहाड़े गला दवाकर हत्या कर दिया था। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिये आज नगरनौसा थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने पटना से डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई और डॉग स्क्वायड के डॉग ने खड़े सभी ग्रामीणों की परिक्रमा कर उसके भांजे ज्ञान देव् शरण का हाथ मुँह में ले रहा था। पुलिस तुरंत हरकत में आते हुए मृतक के भांजे को हिरासत में ले लिया ।
सम्पत्ति बना हत्या का वजह
पूछताछ के क्रम में मृतक शंभु के भांजे ज्ञानदेव शरण उर्फ टिंकू ने बताया कि गैस एजेंसी का सारा कार्यभार संभालता था और पैसे के लेनदेन को लेकर अकसर दोनो के बीच कहा सुनी होती थी।इन्ही सब कारणों से तंग आकर उसने चार लोगों के साथ मिलकर पहले तो बेरहमी से पिटाई की, उसके बाद गला घोंट कर हत्या कर दिया।
इस मामले में पुलिस ने चार हत्यारोपितो में से बिन्द कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है और अन्य तीन लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।