नालंदा के इस संस्थान से प्रशिक्षित छात्र साबित हो रहें सशक्त हस्ताक्षर

0

बिहार शरीफ के वियावानी स्थित जे पी शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में वेल्यू क्राइसिस एंड रोल ऑफ एजुकेशन विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया । सेमिनार का उद्घाटन बिहार के ग्रामीण कार्य व संसदीय मंत्री श्रवण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से इस महाविद्यालय से कई छात्र छात्राएं प्रशिक्षण लेकर समाज को एक नई दिशा प्रदान कर रहे है । आज आयोजित सेमिनार के माध्यम से शिक्षा के स्तर में आयी गिरावट को सुदृढ़ करने के लिए लोगों को आगे आने की जरूरत है । आज के युवा पीढ़ी अपने नैतिक मूल्यों को भूलते जा रहे है। इसपर सोचने की जरूरत है । चूंकि नालन्दा पूर्व से ज्ञान की स्थली रही है । जहाँ के प्राचीन नालन्दा विश्वविद्यालय में कई देशों से शिक्षा ग्रहण करने आते थे । इस मौके पर महाविद्यालय के सचिव शैलेश कुमार ने कहा कि समय समय पर इस महाविद्यालय में प्रशिक्षण ले रहे छात्र छात्राओं के बीच समसामयिक विषयों को लेकर सेमिनार का आयोजन किया जाता है। ताकि उनमें शिक्षा के प्रति जागरूकता आ सके । इस मौके पर मंत्री सहित आगत अतिथियों ने वन महोत्सव को लेकर कॉलेज परिसर में पौधरोपण कर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया ।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …