नालंदा के दीपनगर मे गिरा ठनका, दो की मौत

0

नालंदा जिला में ठनका गिरने से एक ही गांव के दो लोगों की मौत हो गई. हादसा मंगलवार को देर शाम हुआ. जब बारिश से बचने के लिए दोनों लोग एक झोपड़ी में छिपे थे. तभी आसमान से आफत गिरी।

दीपनगर के विशुनपुर में गिरा ठनका
दीपनगर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव के खंधे में मंगलवार की शाम ठनका गिरने से 2 लोगों की जान चली गयी। दोनों बारिश से छिपने के लिए एक झोपड़ी में छिपे थे। झोपड़ी के उपर ही वज्रपात हो गया। जिससे झोपड़ी के साथ ही दोनों के शरीर भी जलकर राख हो गये। मृतक मानपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी परमेश्वर यादव के 30 वर्षीय पुत्र टुन्ना यादव और 55 वर्षीय कपिल यादव थे। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया है।

मवेशी चराने गए थे दोनों
टुन्ना के चचेरे भाई दिनेश यादव ने बताया कि दोनों गांव के बाहर खंधे में मवेशी चराने गये थे। अचानक ही तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। दोनों बारिश से बचने के लिए खेत की रखवाली के लिए बनाये गये फूस की एक झोपड़ी में छिप गये। उसी दौरान जोर की आवाज के साथ वज्रपात हुआ और झोपड़ी जलने लगी। ठनका के कारण एक का पेट फट गया है। ग्रामीणों को जानकारी मिली तो दौड़कर वहां पहुंचे। दोनों के शरीर पूरी तरह से जल चुके थे। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मानपुर और दीपनगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दीपनगर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया गया है।

गांव में मचा कोहराम
हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। दोनों मृतक गोतिया के परिवार थे। एक साथ दो मौत से मातम छा गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। टुन्ना के 6 छोटे-छोटे बच्चे हैं। तीन बेटे और तीन बेटियां। पिता की मौत से इन बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। पत्नी रोते-रोते बेहोश हो रही थी। वहीं कपिल का एक पुत्र है मनोज यादव।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…