नालंदा में जमीन विवाद में दो भाइयों को मारी गोली, दोनों अस्पताल में भर्ती

0

नालंदा में जमीन विवाद में एक बार फिर गोलीबारी हुई है । गिरियक थाना क्षेत्र के बरछी बिगहा गांव में बदमाशों ने मंगलवार को दो चचेरे भाइयों को गोली मार दी। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से पटना रेफर कर दिया गया

भूमि विवाद में बदमाशों ने चलाई गोली
घायलों के मुताबिक योगेन्द्र यादव का उनके गोतिया से कई सालों से भूमि विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में मंगलवार को दर्जनभर बदमाशों ने उनके घर पर हमला कर दिया और ऑटोमैटिक हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। गोलीबारी से भगदड़ मच गयी। लोग अपने घरों में छिप गये। घर पर हमले की सूचना पाकर प्रभात और कौशल वहां पहुंचे और बदमाशों का विरोध किया। इसी बीच बदमाशों उन्हें गोली मार दी। प्रभात के कंधे में और कौशल के केहुनी में गोली लग गयी। गोली मारने के बाद बदमाश भाग निकले। परिजन घायलों को इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचे।

सदर अस्पताल में नहीं निकली गोली
इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उनके शरीर से गोलियां नहीं निकल पायी। दोनों को पटना रेफर कर दिया गया है। घायलों ने बताया कि बदमाशों ने पूरे परिवार को जाने से मारने के लिए हमला किया था। अन्य लोगों ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचायी। इधर ग्रामीणों की मानो तो इस घटना के प्रतिशोध में फिर से कोई से कोई घटना हो सकती है। पहले भी दोनों पक्षों में कई बार मारपीट की घटना हो चुकी है। इधर लोग पुलिस पर भी सवाल उठा रहे थे। लोगों का कहना था कि आधे घंटे तक बदमाशों ने दर्जनों राउंड फायरिंग की, लेकिन पुलिस बदमाशों के भागने के बाद वहां पहुंची।

दो आरोपी गिरफ्तार
घटना की जानकारी पर डीएसपी सोमनाथ प्रसाद और थानाध्यक्ष अनिल कुमार दल-बल के साथ गांव पहुंच गये। पुलिस ने आरोपी वीरेन्द्र यादव और उसके पुत्र प्रवेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों की माने तो घटना के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव देखा जा रहा है। एहतियातन पुलिस के जवान गांव में तैनात किये गये हैं। बाकियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…