ग्रीन बिहारशरीफ के लिए जुड़े हजारों हाथ.. खचाखच भर गया श्रम कल्याण मैदान

0

बिहारशरीफ को हराभरा बनाने के लिए एक साथ हजारों हाथ जुटे। धरती की हरियाली और पर्यावरण की रक्षा के लिए बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान में पूरा शहर उमड़ पड़ा। क्या आम क्या खास.. क्या बच्चे क्या जवान.. सब अपनी अपनी भागीदार देना चाह रहे थे। कंपकंपाती ठंड के बावजूद पूरा मैदान लोगों की भीड़ से पटा था। सभी के चेहरे पर बिगड़ते पर्यावरण का दर्द साफ दिख रहा था और सबने एक साथ एक स्वर में कम होती सांसों को बचाने के लिए शपथ ली।

मानव श्रृंखला बनाकर जागरुकता जगाई
रविवार की सुबह नालंदा जिले के 31 संगठन के कार्यकर्ता बिहारशरीफ के श्रमकल्याण मैदान में इक्ट्ठा हुए। डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, शिक्षक, बैंकर्स, व्यवसायी, मेडिकल रिप्रजेन्टेटीव, पत्रकार, साहित्यकार, बुद्धजीवी, ब्रह्मकुंवारी, स्कूली बच्चे से लेकर बुजुर्गों अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। सबने मानव श्रृखला बनाकर शहर को ग्रीन बनाने की कसमें खाईं।

स्वच्छ हवा और पानी के लिए पौधे लगाने होंगे
नगर आयुक्त सौरव जोरवाल ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और पानी के लिए सभी को पौधे लगाने ही होंगे। धरती को हरा-भरा करने के लिए मिलकर भागीदारी जरूरी है। इस मौके पर मिशन हरियाली नूरसराय द्वारा लोगों के बीच दो हजार करी पत्ता के पौधे बांटे गये।पर्यावरण को बचाने के लिए आयोजित मानव श्रृंखला में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतीश कुमार, एशिया पैथोलॉजी के संचालक डॉक्टर राजेश कुमार के अलावा डॉक्टर अरविंद कुमार, शिक्षाविद् राकेश बिहारी शर्मा, शिक्षक संघ के दिलीप कुमार, डॉ. रामाधीन सिंह, समाजसेवी मधुलिका बिहारी, आशुतोष कुमार मानव, शिक्षाविद् अरविंद कुमार सिंह, शायर बेनाम गिलानी, फ़िल्मकार एसके अमृत, महेंद्र कुमार विकल, मिशन हरियाली नूरसराय के राजकुमार सिंह, संजय कुमार, विनय प्रकाश, हिमांशु कुमार कई लोग शरीक हुए

सेल्फी का दौर भी दौर चला
पर्यावरण जागरूकता मानव श्रृंखला का टावर बना सेल्फी जोनपर्यावरण जागरूकता मानव श्रृंखला को लेकर श्रम कल्याण के मैदान में बने टावर लोगों को खूब भा रहा था। टावर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनेकों नारे लिखे थे। टावर में श्रृंखला में भाग लेने वाले संगठनों का नाम लिखे थे। टावर इतना लोगों को भा रहा था कि श्रृंखला के पूर्व व श्रृंखला के बाद टावर के समीप लोग खूब सेल्फी लेते नजर आये।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…