नाबार्ड का नालंदा को बड़ा तोहफा, जिले में बनेंगी 32 नई सड़कें

0

नाबार्ड यानि राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक ने नालंदा जिला को बड़ा तोहफा दिया है। नालंदा जिला में नाबार्ड 32 नई सड़कें बनावाएगा। इन सड़कों की लंबाई करीब 55 किलोमीटर होगी और इसे बनाने में करीब 37 करोड़ रुपए खर्च होंगे। साथ ही इन सड़कों को बनाने वाली कंपनियों को अगले 5 साल तक मरम्मत करने की जिम्मेदारी भी होगी।

किस प्रखंड में कितनी सड़कें बनेगी

हिलसा,रहुई और सिलाव प्रखंड में नाबार्ड 4-4 नई सड़कें बनाएवाएगा। तो वहीं, इस्लामपुर में तीन, कतरीसराय,गिरियक,बेन, राजगीर,परवलपुर में 2-2 नए रोड बनेंगे। जबकि चंडी,सरमेरा, एकंगरसराय,बिहारशरीफ और करायपरसुराय में एक-एक रोड बनाए जाएंगे।

कहां से कहां तक बनेंगी सड़कें

पथ का नाम                     लंबाई (किमी)   लागत (लाख)

1. भागन बिगहा-इमली बिगहा-सलेमपुर रोड    0.46       31.02

2. एनएच 20 से रहुई बाजार             4.7           330

3. रहीमपुर एफओबी से गोबरिया       1.25        85

4. भेण्डा-चुन्नुचक-चंदुआरा मोड़-ओरा  1.05         99.01

5. नवडीहा-भरतपुर-बिजिला पर       2.995        204.57

6. सोहरा पुल-छक्कन टोला-दुर्गा बिगहा   3.525     233.63

7. हिलसा-भदौल रोड से दबौल      1.025        69.598

8. इंदौत-अलीपुर रोड से पकड़िया बिगहा     1.152   79.55

9. कमदारगंज से मल बिगहा     1.39    123.12

10. बड़ाकर से दयाराम नगर     3.745   245.99

11. सिलाव-गिरियक रोड से डुमरी   0.5 3      6.83

12. सिकंदरा से पांकी-मुसहरी   2.695      150.95

13. शहीद स्मारक पुर से शेरपुर  0.7        40.73

14. नंदलाल बिगहा से ईमादपुर   0.75        43.56.

15. गया रोड से मोबारकपुर स्कूल  0.85      56.53

16. झंधारो-अकौना रोड-मिर्जापुर   1.2         115.88

17. कृपागंज से महा बिगहा   3.0       203.27

18. लहराजपुर से नकटी सराय    0.7    51.09

19. बादी एसएच 71 से बलुआ    1.6      119.32

20. कोयरी बिगहा से बाथे    2.13          151.16

21. गिरियक से चकरिया घोड़ा कटोरा    0.5     34.87

22. सतपुर से बकरा    3.13      194.15

23. बेनार-सकसोहरा रोड से महमुदा बाद     0.5    36.408

24. मीना बाजार से बेलदरिया पैमारपुर 1.28       93.68

25. रत्ना-खरजमा पथ से शेषबाग  2.065     122.84

26. रामपुर बेले रोड से कुतलूपुर       0.55       37.42

27. सोनचरी से गांधी नगर-बबूरबन्ना      4.1      226.34

28. जैतीपुर-चंडी रोड से खरजमा    1.02           71.38

29. बड़ी घरिआरी-महनाचक     1.75            89.20

30. महल पर दरियापुर रोड से भौंरा बर तर      0.75     45.98

31. सलेमपुर से पभेड़ी तरवा        3.39        222.77

32. वंश बिगहा पथ से गोनाई बिगहा   1.035    54.59

सबसे बड़ी बात ये है कि इन सड़कों का निर्माण एक साल के भीतर करना है। ऐसे में जल्द ही नालंदा जिलावासियों को कच्ची सड़कों से छुटकारा मिलेगा और उनके गांवों में चमचमाती सड़कें बनेंगी।

 

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…