
बिहारशरीफ। कल्याणपुर मोहल्ले के लोगों के लिए खुशखबरी है। उन्हें सुधा के प्रोडक्ट के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। शनिवार को स्टेशन रोड में रिशु विडियो एंड इलेक्ट्रिक फोटो स्टेट और पुष्कर आइसक्रीम पार्लर का शुभारंभ किया गया। विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद संस्थान की शुरुआत की गयी। संचालक धर्म प्रकाश ने बताया कि उनके स्टोर में सुधा और दूसरे नामी कंपनियों के दूध, दही, पनीर, आइसक्रीम के साथ सभी प्रोडक्ट उपलब्ध है। फोटो स्टेट की नवीनतम मशीन है। शादी, रिंग सेरेमनी, बर्थडे जैसे अवसरों पर विडियो व फोटोग्राफी के लिए संपर्क कर सकते है साथ ही साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कि टीवी ,मिक्सर, आयरन, सहित सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान भी उपलब्ध है। इस मौके पर प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।