
बिहारशरीफ।दीपनगर थाना पुलिस ने देवीसराय मोड़ पर से मारपीट और रोड़ेबाजी के आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार तुंगी गांव निवासी अजय सिंह और उसकी पत्नी सुधा देवी है। पत्नी भी मारपीट की आरोपित है। दोनों पर पहले से ही मारपीट का मुकदमा दर्ज है। 21 अगस्त की रात दीपनगर थाना के एसआई राकेश व होमगार्ड जवान सत्येन्द्र प्रसाद आरोपी अजय को गिरफ्तार करने गये। उसे पकड़ने के बाद बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर अजय को छुड़ा लिया। रोड़ेबाजी में दोनों पुलिसवाले जख्मी हो गये थे।
अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए चल रही हैं छापेमारी
थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इश मामले में अभी तक कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।