
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अप्रैल को बिहार के चंपारण आ रहे हैं । चंपारण में वे देश के दस हजार स्वच्छताग्राहियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान नालंदा की बेटी और गिरियक के आदमपुर की रहने वाली रिंकू कुमारी को प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिलेगा । ये जानकारी जिला स्वच्छताप्रेरक ऐश्वर्या ऐलेक्जेन्डर ने दी। उनके मुताबिक स्वच्छताग्राही रिंकू ने अपने मेहनत से मात्र दो माह में दस वार्ड को खुले में शौच मुक्त करने के साथ ही युवाओं को जोड़ने का भी कार्य किया है। जिविका से जुड़ी होने के कारण भी कई महिलाओं को चूड़ी बनाने की कौशल कला का भी ज्ञान दी है। रिंकू ने चूड़ी में स्वच्छ भारत और शौचालय की तस्वीर बना कर जागरूकता का कार्य भी किया है। इनकी इस कला को राजगीर महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सराहा था ।