
नालंदा पुलिस ने एक ब्लैकमेलर बहनोई को गिरफ्तार किया है। उसपर साली ने यौन शोषण करने और न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। साली का आरोप है कि आरोपी ने दो सालों तक उसका यौन शोषण किया और उसका न्यूड वीडियो बना लिया। जब वो इसका विरोध करती थी तो वो वीडियो वायरल करने की धमकी देता था और दुष्कर्म करता रहा था। जिससे तंग आकर आखिरकार नाबालिग ने बिहारशरीफ महिला थाने में एफआईआर करा दी। जिसके बाद पुलिस ने ससुराल आए बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अस्थावां थाना के पंजाब गांव का रहने वाला है । वो दिल्ली में रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात है। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उसे 23 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
क्या है मामला
पीड़िता का आरोप है कि उसका दो साल पहले उसकी बहन की शादी हुई थी। शादी के बाद वो अपनी नाबालिग साली को लाल किला, कुतुबमीनार और ताजमहल दिखाने का लालच देकर पत्नी के साथ दिल्ली ले गया था। वहां उसने झांसा देकर पीड़िता का यौन शोषण किया। इस दौरान उसने पीड़िता का न्यूड वीडियो और फोटो बना लिया। शादी का प्रलोभन देकर वो दो सालों तक यौन शोषण करता रहा। जब पीड़िता शादी के लिए दबाव बनाई तो आरोपी जीजा ने कहा कि वो पहले भी कई लड़कियों के साथ संबंध बना चुका है। लड़कियों को फंसाना उसके लिए आम बात है। यह सुनने के बाद छात्रा ने संबंध बनाने से इनकार किया तो उसने धमकी देकर जबर्दस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। इस सिलसिले से तंग आकर छात्रा ने एक बार खुदकुशी की भी कोशिश की थी ।पीड़िता ने बुधवार को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी। जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी का ससुराल बिहारशरीफ में ही और वो ससुराल आया था