
अपराधियों ने दारोगा जी की भी नींद उड़ा दी है । सोहसराय में अपराध की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है । एक वारदात की जांच पूरी भी नहीं हो पाता है कि इलाके में दूसरी वारदात हो जाती है। सोहसराय पुलिस आरजेडी नेता अरुण कुमार अद्दू के घर में लूट की वारदात की गुत्थी सुलझा भी नहीं पाई थी कि सोहसराय में लूट की एक और वारदात सामने आ गई ।

एनएच 31 पर मामू भगीना के पास सुधा मोटर्स पार्ट की दुकान में चोरी हो गई है । चोरों ने ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये के सामान उड़ा लिए। दुकान संचालक अनूप कुमार ने बताया कि वो पुरानी और नई गाड़ी की खरीद बिक्री के साथ पार्टस की भी बिक्री करता है। हर दिन की तरह रात में दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह में आसपास के लोगों ने दुकान में चोरी होने की सूचना दी। यहां आने पर देखा कि दुकान में लगे सभी चार ताले टूटे हुए हैं और दुकान में रखे 20 हजार नकद, बैट्री, इंर्वटर के अलावा कीमती पार्ट्स गायब थे। चोरी गई सामान की कीमत एक लाख रुपये के करीब बताई जाती है। दुकानदार ने बताया कि एक माह पहले भी उनके दुकान से 20 हजार की चोरी हुई थी। इस घटना के बाद से दुकान में सीसीटीवी लगाने वाले थे लेकिन उससे पहले ही चोरों ने हाथ मार दी। आपको बता दें कि अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद सोहसराय के तत्कालीन थानाप्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया था और नंदकिशोर प्रसाद सिंह को नया थानाप्रभारी बनाया गया था । लेकिन उनके पद संभालने के महज तीन दिन बाद ही नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष के घर डकैती हो गई थी । जिसकी गुत्थी अबतक पुलिस सुलझा नहीं पाई है ।
इसे भी पढ़िए–बिहारशरीफ विस्फोट मामले में डीएम-एसपी में ठनी !