
छात्रा से छेड़खानी के आरोप में बिहारशरीफ में एक गुरुजी की जमकर पिटाई हुई। लोगों ने आरोपी टीचर को लात घूंसो से जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर कर दिया। मामला बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर मोहल्ले की है। बताया जा रहा है छात्रा एक कोचिंग में पढ़ने जाती थी।उसी कोचिंग में ये कलयुगी टीचर भी पढ़ाता था। छात्रा का आरोप है कि टीचर अक्सर उसके साथ छेड़खानी करता था और परेशान करता था। वो छात्रा को अक्सर अश्लील वीडियो दिखाने की कोशिश करता था और जबरदस्ती फोटो खिंचने की कोशिश कर रहा था। पानी जब सिर से उपर हो गया तो छात्रा ने कलयुगी टीचर की करतूत के बारे में अपने परिजनों को बताया। जिसके बाद पीड़िता के परिजन कोचिंग पहुंचे औऱ आरोपी टीचर की जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को उनके चंगुल से छुड़ाया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी टीचर चंद्रशेखर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक चंद्रशेखर पहले भी छेड़खानी के मामले में जेल की हवा खा चुका है।